गोड्डा, अप्रैल 5 -- पोड़ैयाहाट। शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की से छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नाबालिक लड़की अपनी नानी के साथ शादी समारोह में दावत खाने गयी थी।इस दौरान दो युवक नाबालिक को पैर से मार कर गिरा दिया और नाबालिक के मुंह दबाकर सुनसान जगह में ले गया। जहां नाबालिक के साथ छेड़छाड़ एवं पकड़-धकड़ किया गया।नाबालिक के चिल्लाने के बाद परिजन एवं गांव के लोग को आते देख दोनों युवक वहां से फरार हो गया।इसके बाद नाबालिक ने घटना की आपबीती परिजनों को बताया फिर आवेदन देकर दो युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। जिसमें राजू मियां एवं इजराइल मियां को अभियुक्त बनाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नाबालिक के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।थाना कांड 44/26 के तहत दो युवक अभियुक्त बना...