नाबालिग लड़की से कैसे गच्चा खा गई बिहार की पुलिस, थाने से ही हो गई फरार; गजब हुआ
पटना, अगस्त 5 -- बिहार में अब तक कैदियों के पुलिस कस्टडी से भाग जाने की खबरें आती थीं। ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठते थे। लेकिन इस बार तो गजब हो गया है। अब एक नाबालिग लड़की भी बिहार की पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गई। हैरानी की बात यह भी है कि लड़की पुलिस स्टेशन से फरार हुई और पुलिस हाथ मलती रह गई। पूरा मामला भागलपुर जिले का है। भागलपुर जिले में रसलपुर थाना क्षेत्र से गत 20 जुलाई को शादी की नीयत से कथित रूप से अपहृत नाबालिग लड़की पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को स्वयं थाना पहुंच गई थी। मंगलवार को न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाना था। इसी बीच महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखी गई नाबालिग लड़की पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से ही फरार हो गई। रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग का न्यायालय में बयान दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.