नाबालिग लड़की महिला पुलिस को चकमा देकर फरार
भागलपुर, अगस्त 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। रसलपुर थाना क्षेत्र से गत 20 जुलाई को शादी की नीयत से कथित रूप से अपहृत नाबालिग लड़की पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच सोमवार को स्वयं थाना पहुंच गई थी। पुलिस ने उसका अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था तथा मंगलवार को न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाना था। इसी बीच महिला पुलिस की अभिरक्षा में रखी गई नाबालिग लड़की पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।रसलपुर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाना था। उसे महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।मालूम हो कि नाबालिग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.