नाबालिग लड़की भगा ले जाने का आरोपी को भेजा जेल
गिरडीह, मई 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गायब किशोरी समेत आरोपी युवक को राजधनवार के पास से गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह जेल भेज दिया है। वहीं बरामद हुई किशोरी को गिरिडीह कोर्ट भेजा गया। थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। इस संबंध में बताया गया कि भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पांच दिन पूर्व में घर से गायब हो गयी थी। किशोरी के परिजनों द्वारा भेलवाघाटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत की गयी थी। मामले में भेलवाघाटी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए राजधनवार से किशोरी को आरोपी युवक के साथ बरामद कर लिया गया। आरोपी युवक देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह टोला मंझला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.