गिरडीह, जून 22 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रविवार को आरोपी को गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। बताया गया कि हीरोडीह थाना कांड संख्या 78/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2) में दर्ज मामले में दालोरायडीह निवासी खीरू साव के पुत्र सुभाष साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि इस संबंध में आवश्यक जांच पड़ताल एवं कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्त...