नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
रांची, जून 12 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव निवासी करीब 17 वर्षीया एक नाबालिग लड़की ने अपने घर के कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच की है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वे सभी सुबह खीरा तोड़ने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी बीच उसने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे खेत से खीरा तोड़कर आए तो देखा कि वह फंदे से झूल रही है। इधर इसकी सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक उत्तम उपाध्याय व थाना प्रभारी मो कफील अहमद सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.