अमरोहा, मार्च 15 -- अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। आरोप है कि राहुल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। यह घटना 12 मार्च की रात 11 बजे की है। किसान समेत परिवार के अन्य लोग एक शादी की तैयारियों में व्यस्त था। पीड़ित किसान के मुताबिक, मौका मिलने पर उनकी नाबालिग बेटी घर में रखी करीब ढाई लाख रुपये नकदी और सोना-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। जानकारी पर किसान जब इस मामले में आरोपी राहुल के घर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें धमकाया। इसके बाद किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। नाबालिग लड़की की तला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.