वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 7 -- यूपी के प्रयागराज के फाफामऊ इलाके की 15 वर्षीय लड़की का आईवीएफ सेंटर में अंडाणु निकालने (ओवा एक्सट्रैक्शन) की पुष्टि हो गई है। सेंटर की महिला एजेंट के साथ मिलकर आरोपियों ने लड़की को रुपये का प्रलोभन देकर उसका फर्जी आधार कार्ड और विवाहिता होने का कूटरचित हलफनामा देकर सेंटर में गैरकानूनी ढंग से अंडाणु निकालने की प्रक्रिया कराई गई। पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस को कई अन्य लड़कियों का भी अंडाणु निकाले जाने की जानकारी मिली है। जांच में बड़े खुलासे की आशंका है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि लड़की के बयान और उसकी मां की तहरीर के आधार पर फाफामऊ की रिंकी और करेली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.