नाबालिग लड़की को भगा ले गया पंजाब का युवक
बलरामपुर, सितम्बर 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। गैंसड़ी थाना क्षेत्र से 17 साल नौ माह की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत और शैक्षणिक अभिलेखों से लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पंजाब निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में पंजाब के फाजिल्का जिले में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थीं। इसी दौरान पंजाब निवासी बंटी पुत्र राजू का उनकी बेटी से संपर्क हुआ था। बताया गया कि बेटी के लापता होने पर मां ने तीन सितंबर 2026 को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उस समय उसकी उम्र 18 वर्ष बताई गई थी। बाद में पुलिस की जांच में प्राथमिक विद्यालय के अभिलेखों से लड़की की उम्र 17 वर्ष नौ माह सामने आई। इसके बाद उसके नाबालिग होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.