नाबालिग लड़की को भगाने वाले का सुराग मिला, पुलिस रवाना
गिरडीह, अगस्त 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बेंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी और नाबालिग लड़की का सुराग लगा लिया है। सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 154/26 से जुड़ा है।
मामले की जाँच प्रक्रिया शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के निर्देश पर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक विजय मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी और नाबालिग का पता लगाया। अवर निरीक्षक विजय मंडल ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 अगस्त से एक नाबालिग लापता है। परिजनों ने थाना में आवेदन देकर अपहरण का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप आवेदन में कहा गया है कि 27 अगस्त की रात 16 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.