कोडरमा, मार्च 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के जयनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मेराज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला जयनगर थाना से जुड़ा हुआ है, जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, परसाबाद निवासी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि छह मार्च की रात तीन युवकों ने मिलकर उनकी नाबालिग पुत्री को भगा लिया। महिला ने अपने आवेदन में बताया कि घटना की रात पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह जब घर का दरवाजा खोला गया और खोजबीन की गई, तब पता चला कि उनकी पुत्री घर में नहीं है।महिला ने इस मामले में मेराज अंसारी, सचिन यादव और रविंद्र यादव को आरोपी बनाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी मेरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.