गोंडा, मई 11 -- टिकरी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक व्यक्ति ने दूसरे गांव के युवक युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक उनकी बेटी सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि परसहना गांव निवासी विवेक चौहान किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। विवेक अपने पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर भागा है। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...