धनबाद, अप्रैल 13 -- रामकनाली ओपी क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले युवक को पुलिस ने सिंदरी के गोशाला थाना क्षेत्र स्थित बीआईटी गेट के पास एक आवास से बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में लड़की के साथ आरोपी युवक रोहित बाउरी को भी पकड़कर रामकनाली ओपी लाया गया। मामले में लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को अपने साथ भगा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी रोहित बाउरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.