नाबालिग लड़की को बेचकर कराई शादी, खरीदने वाले ने लौटाया तो आरोपी का ससुर लेकर फरार
संवाददाता, अक्टूबर 16 -- हरदुआगंज (अलीगढ़) संवाददाता। यूपी के अलीगढ़ में हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव से चार माह पहले लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के मानव तस्करी का शिकार होने की आशंका है। जांच में सामने आया है कि घर से एक युवक के साथ निकली किशोरी को टेंपो चालक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने पत्नी के सहयोग से किशोरी को अपने ससुर के हवाले कर दिया, जिसने 70 हजार रुपये में शादी की आड़ में उसका सौदा कर दिया था। सच्चाई पता चलने पर खरीदार ने किशोरी को लौटा दिया, जिसके बाद से मुख्य आरोपी ससुर किशोरी को लेकर फरार है। पुलिस ने टेंपो चालक, उसकी पत्नी और खरीदार को हिरासत में ले लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी छह जून को भाई के दोस्त सम्राट निवासी पनेठी, थाना अकराबाद के साथ घर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.