गोड्डा, जून 22 -- नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, 48 घंटे में पीड़िता सकुशल बरामद। बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बसंतराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में संलिप्त आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। परिजनों की खोजबीन के बाद पता चला की एक युवक उसे शादी की नीयत से अपने साथ लेकर फरार हो गया है। यह भी पढ़ें- शादी की नियत से अपहृत किशोरी बरामद इसके बाद पीड़िता के पिता ने बसंतराय थाना में लिखित आवेदन दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रामदेव वर्मा...