मुरादाबाद, मार्च 5 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र मुरादाबाद हाइवे स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे उनके घर पर कोई नहीं था। उस समय उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही अजय कुमार पुत्र नरेन्द्र वहां आया और उनकी पुत्री को बातों में फंसाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। पीड़ित के अनुसार जब 2 मार्च की सुबह करीब 9 बजे वह अजय कुमार के घर पहुंचे तो वह घर पर नहीं मिला। पीड़ित पिता को आशंका है कि आरोपी उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दे। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलि...