सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- विनोद कुमार सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 51वीं वाहिनी एसएसबी की 'ई' कंपनी ने एक नाबालिग लड़की को नेपाल ले जा रहे युवक को पकड़ लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार की सुबह करीब 5:15 बजे पीलर संख्या 323/13 के समीप स्थित बाजार चेक पोस्ट पर नियमित जांच अभियान के दौरान की गई।एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक युवक व एक किशोरी को रोककर पूछताछ की गई। युवक की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के ब्रह्मपुरी (नोकैलवा-06) निवासी राम ध्यान महतो के 19 वर्षीय पुत्र रवि कृष्ण महतो के रूप में हुई। वहीं, किशोरी उड़ीसा के बलांगीर जिले की बतायी गयी है। उसकी उम्र 17 वर्ष है। पूछताछ में युवक किशोरी के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका, जिससे जवानों को संदेह हुआ। अलग से पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि युव...