नाबालिग लड़की को दरवाजे से खींचकर खाली मकान में ले गया हैवान, रेप के बाद छोड़ा
संवाददाता, मार्च 22 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान कर देने वाली वारदात हुई है। यहां खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की को घर से ले जाकर हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली किशोरी को शुक्रवार की शाम एक युवक दरवाजे से खींचकर बगल के खाली मकान में ले गया। उसने लड़की के साथ उस मकान के अंदर दुष्कर्म किया। युवक ने लड़की के साथ मनमानी की और तकरीबन एक घंटे बाद उसे छोड़ा। इसके बाद पीड़िता रोते-बिलखते अपने घर पहुंची। उसकी हालत देख परिवारीजन सन्न रह गए। उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो उसने पूरी आपबीती उन्हें कह सुनाई। शनिवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- यूपी में नौकरी चाह रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.