प्रमुख संवाददाता, जुलाई 12 -- यूपी के वाराणसी में चौबेपुर की किशोरी को बहकाकर अपहरण किया और फिर बंधक बनाकर रखा। इसके बाद बुलंदशहर के युवक से शादी के लिए एक लाख रुपये मैं बेच दिया गया। प्रकरण में चौबेपुर पुलिस ने पड़ोस के गांव के युवक्र, युवक के चाचा-चाची, मथुरा निवासी युवक और उसके मामा को गिरफ्तार किया। किशोरी को मुक्त कराकर काउंसिलिंग की गई। देर रात चिरईगांव चौकी प्रभारी महेश मिश्रा को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विनय द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस लाइन में घटना की जानकारी दी। बताया कि आरोपियों में चौबेपुर के लखरांव कमौली निवासी राहुल भारद्वाज, उसके चाचा गोपालपुर कमौली निवासी शिवधनी, चाची मैना देवी, बुलंदशहर के धराऊ और मथुरा के बदनपुर खंड मरकटी निवासी नेम सिंह हैं...