गोरखपुर, मार्च 14 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर गोला के बेवरी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी को पड़ोसी गांव शिवपुर का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका है और आरोपी का मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.