दरभंगा, अप्रैल 15 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में सम्राट चौक पर बीते सोमवार को नाबालिग लड़की की हत्या मामले में मृतिका के पिता के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में मो. साबिर, गुलशन खातून, मो. उजाला एवं मो. साबिर का बड़ा बेटा और पुतौह को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मृतिका के पिता ने पुत्री को प्रेम जाल में फंसाने और बहला फुसलाकर शादी करने के साथ साथ धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने और नहीं कबूल करने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इस मामले में मो. उजाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।इधर, आरोपी के घर पर किसी तरह के अप्रिय घटना न हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.