भागलपुर, जून 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतिचक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की मौत संदिग्धावस्था में हुई है। पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची। शव का मुआयना कर स्वजनों से पूछताछ कर एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, स्वजन मौत का कारण बीमार रहना बता रहे हैं। लड़की के गले पर दाग का निशान है। इसी को लेकर मौत संदिग्ध लग रही है। अंतिचक थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की की मौत, गले पर निशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...