रांची, जनवरी 29 -- रांची। रांची की कुसई कॉलोनी की रहने वाली नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। आरोप प्रिंस मिश्रा पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को उनकी पुत्री किसी काम से घर से निकली। देर शाम तक जब नहीं लौटी तो खोजबीन की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को प्रिंस बहला-फुसला कर ले भागा है। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...