नाबालिग लड़की का अपहरण, पिता-पुत्र पर केस
रांची, जुलाई 16 -- रांची। रांची के अशोक नगर रोड की रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप शिव कुमार और उसके पति सुरेश राम पर लगा है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता ने दोनों के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कोचिंग जाने के लिए घर से दस जुलाई को निकली। देर शाम तक जब उनकी पुत्री घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन की। पता चला कि दोनों आरोपियों ने उनकी पुत्री को कोचिंग के बाहर से बहला-फुसला कर ले भागा है। हालांकि, वह दो दिन तक लगातार आरोपियों से संपर्क किया, मगर फोन रीसिव नहीं किया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.