गिरडीह, मई 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराये जाने का खुलासा हुआ है। नाबालिग लड़कियों से डरा-धमका कर व मारपीट कर देह व्यापार कराया जा रहा था। जिन दो नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था उन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को पत्रकार सम्मेलन में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराये जाने के मामले में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से अवगत कराया।

कैसे हुआ खुलासा: एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो में नाबालिग लड़कियों को डरा-धमका कर व मारपीट कर एक महिला द्वारा उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना पर डीएसपी मुख्यालय टू ...