नाबालिग लड़कियों को बेचने के मामले में तीन राज्यों को नोटिस
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- एनएचआरसी ने मंगलवार को बताया कि उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की सरकारों और उनके पुलिस प्रमुखों को नोटिस जारी किए हैं। यह कदम उन खबरों के बाद उठाया गया, जिनमें दावा किया गया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगे कई जिलों में माता-पिता अपनी नाबालिग बेटियों को तीन से पांच लाख रुपये में बेच रहे हैं। आयोग ने एक बयान में कहा कि इसके बाद, बिचौलिए इन लड़कियों को फर्जी दस्तावेजों के सहारे आगे भेज देते हैं, जिनमें उन्हें अपना 'गोद लिया हुआ बच्चा' बताया जाता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। मानवाधिकार आयोग ने बताया कि बालिग होने पर, इन लड़कियों की पहचान छिपाने के लिए उनके निजी विवरण बदल दिए जाते हैं और फिर उन्हें महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में 35 से 40 लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.