नाबालिग लड़का-लड़की बरामदगी मामले में पोक्सो एक्ट में केस
गिरडीह, मई 31 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बारासोली जंगल से नाबालिग लड़का-लड़की बरामदगी मामले में बेंगाबाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अविनाश कुमार उर्फ अविनाश दास को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह भेज दिया है। वहीं नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 92/26 से जुड़ा है। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि नाबालिग लड़की शुक्रवार शाम अविनाश की किराना दुकान से सामान लेने गई थी। आरोप है कि मौके पर दुकान संचालक ने उसे एक घर के कमरे में बंधक बना लिया और मांग में सिंदूर डाल दिया। परिजनों के अनुसार, काफी देर बाद भी नाबालिग घर वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। दुकान संचालक से पूछने पर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.