देवघर, फरवरी 4 -- जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग रहस्यमय परिस्थितियों में गुम हो गयी है। घटना को लेकर लापता की मां ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि नाबालिग शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि नाबालिग मोबाइल फोन से तीन-चार अलग-अलग नंबरों पर लगातार बातचीत करती थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी युवक ने शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर भगा लिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.