नाबालिग युवती के अपहरण का आरोप
औरंगाबाद, जून 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर गांव से एक युवती के लापता होने के मामले में उसके पिता ने अपहरण का आरोप लगाते हुए दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी पुत्री घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के ही एक युवक ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया है। पिता ने आवेदन में कुछ अन्य लोगों पर भी अपहरण में सहयोग करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार युवती को मोबाइल फोन के माध्यम से बुलाया गया और नए कपड़े पहनाकर भेजा गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग युवती के अपहरण का आरोप मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण, पांच पर प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.