मऊ, मार्च 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ले में नाबालिग भांजी के साथ चचेरे मामा द्वारा दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आते ही सनसनी फैल गई। मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस टीम पॉक्सो एक्ट व दुराचार का मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने दबिश देना भी शुरु कर दी है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी एक 25 वर्षीय युवक अपने छोटे भाई एवं 13 वर्षीय भांजी के साथ रहता है। घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार10 मार्च की शाम रोजा इफ्तार पार्टी के उपरांत शाम आठ बजे के आस पास नमाज अदा करने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। इस दौरान 13 वर्षीय नाबालिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.