बगहा, अगस्त 24 -- लौरिय। एनएच 727 के लौरिया बेतिया मार्ग में स्थित शाही बस की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को सभी पांचों मृतकों का दाह संस्कार देर शाम तक कर दिया गया था।

दुखद घटना इधर रविवार को भी पूरा गांव एक साथ पांच अर्थी उठने से काफी गमगीन रहा। शनिवार को श्मशान घाट पर चार परिवारों के नाबालिग बच्चों ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। जिसे देखकर दाह संस्कार में शामिल लोग नाबालिग बच्चों को मुखाग्नि देते देखकर रो पड़े। इधर इनकी मौत से परिवार का कमाने वाला सदस्य हमेशा के लिए चला गया है क्योंकि यही अपने परिवार के मालिक थे।

परिवारों की स्थिति श्मशान घाट पर जब संजय महतो का चार वर्षीय पुत्र अमित ने जब पिता को मुखाग्नि दे रहा तो उसके सगे संबंधी फफक कर रो पड़े। मृतक संजय अपने माता पिता का इकलौता और कमाऊ पुत्र था। वह अपने पीछे मात...