मथुरा, अगस्त 8 -- नौहझील क्षेत्र की हसनपुर चौकी प्रभारी पर महिला ने उसे व 15 वर्षीय बेटे को पूरी रात अवैध हिरासत में रखर बेरहमी से पीटने और छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी ने आरोप गलत बताया है। गांव पचहरा निवासी मीना देवी ने सीओ मांट को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि कोटा, राजस्थान में काम करने वाले उसके बेटे पर पड़ोसी गांव नावली की युवती को भगा ले जाने का आरोप है। पीड़िता का कहना है कि इसमें उनकी और परिवार की कोई भूमिका नहीं है। आरोप लगाया कि तीन अगस्त रात करीब आठ बजे हसनपुर चौकी प्रभारी उनके घर आकर बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पीड़िता और उसके 15 वर्षीय बेटे को चौकी ले गए। मां-बेटे को रातभर चौकी में अवैध रूप से हिरासत में रख गाली गलौज कर पीटा। उन्हें छोड़ने के बदले में 20 हजार रुप...