कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना में मोनिका देवी ने अपने नाबालिग बेटे पर हुए हमले को लेकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में मोनिका देवी, रूपलाल राम, निवासी तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-2 ने बताया है कि रामनवमी पूजा के जुलूस के दिन 27 मार्च की रात करीब 10 बजे तिलैया थाना के पास उनके बड़े बेटे वीर कुमार (उम्र 15 वर्ष) पर हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर बेलाटांड़ दुर्गा मंडप के पीछे रहने वाले बिट्टू यादव (पिता- परमजीत यादव) और उसके एक साथी ने उनके बेटे पर तलवार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; गांव में तनाव के बाद आसपास के लोगों और दोस्तों की मदद से घायल वीर कुमार को पहले आर्...