नाबालिग बेटे को नशे का आदी बनाकर लाखों की कराई चोरी
गोंडा, जून 10 -- करनैलगंज, संवाददाता। नगर के एक सर्राफा व्यवसायी ने क्षेत्र के कुछ युवकों पर अपने 17 वर्षीय नाबालिग बेटे को नशे का लती बनाकर घर में लाखों रुपये की चोरी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। नगर निवासी सर्राफा व्यवसायी विश्वनाथ पुरवार द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार पांच लोग अरसे से उनके नाबालिग बेटे को चरस, गांजा और नशीले इंजेक्शनों का सेवन करने के लिए उकसा रहे थे। आरोप है कि धीरे-धीरे युवक नशे का आदी हो गया, जिससे उसका मानसिक संतुलन भी प्रभावित हुआ। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके बेटे को डरा-धमकाकर अपने प्रभाव में ले लिया और उसी के माध्यम से घर में रखे करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.