नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता पर मुकदमा
गंगापार, जून 5 -- करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। पिता ने नशे में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना 30 मई की रात की है। आरोप है कि नशे की हालत में घर पहुंचे पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। बेटी की आपबीती सुनकर मां स्तब्ध रह गई और तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को थाने ले आई। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर करछना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.