हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 23 -- बिहार में पिता का पाप जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल मुजफ्फरपुर जिले में थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग पुत्री से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामले सामने आया है। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पीड़िता ने पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का 2019 में निधन हो गया। उसे दो छोटे भाई हैं। आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष से उसके पिता जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त को बड़े पापा और बड़ी मां को घटना की जानकारी दी। बड़े पापा और बड़ी मां के पूछने पर आरोपित ने हंसिया और तलवार लेकर खदेड़ दिया। शुक्रवार को फिर से संबं...