अलीगढ़, जुलाई 20 -- n हरियाणा के ईंट-भट्ठे पर काम के दौरान रिश्ते के फूफा पर दुष्कर्म का आरोप n पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें- चाचा के दोस्त ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म लोधा, संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के सात माह की गर्भवती होने का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पिता का आरोप है कि हरियाणा में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के दौरान रिश्ते के फूफा ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।पीड़ित पिता की स्थिति पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। परिवार में दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 16 वर्ष है। करीब आठ माह पहले वह अपने बच्चों के...