गंगापार, जून 9 -- बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बरौत अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए हंडिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री गत 23 मई की रात करीब 10 बजे घर से अचानक लापता हो गई। रातभर परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित पिता का आरोप है कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि भदोही जनपद के कोईरौना थाना क्षेत्र के कोटिवा गांव निवासी विकास सरोज पुत्र सरयू सरोज उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाक...