रायबरेली, अप्रैल 28 -- ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस से बेटी के लापता होने सूचना दी है। ​उसने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री विद्यालय जाने की बात कह कर साइकिल से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया है। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- स्कूल से छुट्टी के बाद नाबालिक छात्रा अगवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...