बागपत, जून 25 -- कोतवाली क्षेत्र के रटौल कस्बे में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बताया कि सुबह करीब तीन बजे जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तभी उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई। सुबह जागने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को कस्बे का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी युवक का पिता, उसकी मां उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए उल्टा उनकी बेटी पर ही आरोप लगाने लगे कि वह उनके बेटे को भगाकर ले गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...