काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर। एक युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 11 मार्च को ढकिया नंबर एक निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की पुत्र हरवंश सिंह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि जहां उसने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.