नाबालिग बेटी का अपहरण करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
शामली, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र में एक पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके साथी पर अपनी नाबालिग बेटी को जबरन घर से उठा ले जाने और हत्या की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंच गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी नितिन और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक नितिन बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। किसी तरह बेटी आरोपियों के पंजे से निकलकर सकुशल घर लौट आई। पिता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी युवक अपने साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी को जबरन घर से उठाने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.