इटावा औरैया, मई 23 -- ​इटावा। सैफई थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी ही रिश्ते की बुआ लगने वाली नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर ले गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। ​​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सैफई थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी विकास कश्यप पिछले एक साल से कक्षा 9 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी से बातचीत कर रहा था। पारिवारिक रिश्ते में किशोरी आरोपी युवक की बुआ लगती है। 18 मई को विकास किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वह उसे हरियाणा के कोशी-पलवल इलाके में ले गया था, जहां वह गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में बतौर प्रेस ऑपरेटर काम करता है。

परिवार की चिंता ​किशोरी के अचानक लापता होने स...