गिरडीह, फरवरी 10 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना पुलिस की ओर से सोमवार थाना मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाबालिग बाइक चालकों को पकड़कर कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार स्वयं कर रहे थे। अभियान के दौरान ट्रिपल लोड और बगैर हेलमेट के चल रहे नाबालिग परीक्षार्थियों को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही दर्जनों बाइक को जब्त कर लिया गया। बाद में थाना से सभी को कड़ी हिदायत और शपथ दिलाकर बाइक छोड़ा गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि लगातार सूचना मिल रही थी कि इस समय नाबालिग बाइक चालक ट्रिपल लोड लेकर तेजी से परीक्षा सेंटर से बाजार होते बाइक चलाकर जाते हैं। इससे अक्सर सड़क दुर्घटनाएं की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखकर यह जांच अभियान चलाया गया है जो आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.