सोनभद्र, मार्च 17 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र में लाल टावर मैदान बस्ती में एक युवक ने अपनी 15 वर्षीय बहन को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी लाल मैदान के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 137-2 में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी बहन 14 मार्व को घर से बाजार जाने को निकली थी लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नही चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...