बागपत, फरवरी 13 -- खेकड़ा। रटौल कस्बे से दो नाबालिग बहनों को दिल्ली का एक युवक महिला के सहयोग से बहका फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए नाबालिग बहनों की तलाश शुरू कर दी है। रटौल कस्बे से गत 11 फरवरी की शाम दो नाबालिग बहने गायब हो गई थी। उनके पिता ने तभी कोतवाली में तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि पड़ोस की एक महिला बहाने से दोनों बहनों को घर से बुलाकर ले गई थी। इसके बाद उसने दोनों बहनों को दिल्ली के जान पहचान वाले युवक को सौंप दिया। वह उन्हें लेकर फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि मुकदमे में महिला और दिल्ली के युवक को आरोपी बनाया गया है। अपह्ताओं को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.