फतेहपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 15 जनवरी को अपनी 14 वर्षीय भतीजी के कथित अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि गांव के तीन लोगों ने साजिशन उसे भगा ले गए। पुलिस ने खोजबीन के बाद 25 फरवरी को कस्बे के चौराहे से किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ के लिए उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए। किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद परिजन उसकी जबरन शादी अधिक उम्र के एक युवक से करना चाहते थे, जिससे बचने के लिए वह मुंबई चली गई थी और वहां घरों व होटलों में काम कर रही थी। बाल कल्याण समिति के आदेश पर शुक्रवार शाम पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मेले में मारपीट का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.