भभुआ, अप्रैल 30 -- रामपुर। शादी-विवाह में हर कोई व्यस्त है। परिजन से लेकर नाते-रिश्तेदार तक कार्य निपटाने में जुटे हैं। पंडाल लगाने से लेकर अतिथियों खिलाने-पिलाने तक के कार्य को संपन्न कराने में मजदूरों की जरूरत पड़ती है। टेंट, लाइट, कैटरिंग संचालक नाबालिग बच्चों से काम ले रहें हैं। इस ओर श्रम विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। एक बाल श्रमिक ने बताया कि भोजन खिलाने का 200 रुपया मिल जाता है।

तेज आवाज में डीजे बजाने से मरीज परेशान रामपुर। बारात के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से हृदय और माइग्रेन के मरीजों को परेशानी हो रही है। बेलांव के 72 वर्षीय रामवृक्ष सिंह बताते हैं कि वह हार्ट के मरीज हैं। जब इधर से बारात गुजरती है और डीजे बजाया जाता है, तब उसकी आवाज इतनी तेज होती है कि उनकी घबराहट बढ़ जाती है। ऐसा लगता है आवाज दीवार से टकराक...