हापुड़, अप्रैल 24 -- बाल कल्याण समिति ने बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर हाफिजपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों से दो नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें राजकीय बाल गृह मेरठ भेज दिया था। अब समिति के सदस्य बच्चों के परिजन के सोनभद्र से आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि उन्हें कौन ठेकेदार यहां लाया था और किसानों के यहां काम करने के लिए छोड़ा था। समिति का प्रयास है कि ठेकेदार के बारे में जानकारी कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।जानकारी के अनुसार लखनऊ मुख्यालय से बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर और तुमरैल में दो किसानों के यहां दो नाबालिग बच्चों से खेती, पशुओ का चारा और घर का काम कराया जा रहा है। इस सूचना पर जिला प्रोवेशन अधिकारी स्मिता सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक ...