आजमगढ़, जून 6 -- मेंहनगर। थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है और दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनता है। ऐसे मामलों में वाहन स्वामी और अभिभावकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि बाइक चालक बिना हेलमेट के वाहन न चलाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...